UP Rojgar Mela 2023 Registration Online | उत्तर प्रदेश रोजगार मेला आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया | यूपी रोजगार मेला पंजीकरण | उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन अप्लाई
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2023: दोस्तों अगर आप यूपी के निवासी हैं तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश रोजगार मेला के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. आप स्सभी को पता होगा की अभी सिर्फ यूपी में ही नही बल्कि पुरे देश में बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है. जिसके कारण पढ़े लिखे लोग भी घर में रहने को मजबूर हैं. इसी को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Rojgar Mela का आयोजन किया है, इसका उद्देश्य देश के नौजवानों को नौकरी देना है.
हमारा देश बेरोजगारी की समश्या से बहुत पहले से जून्झता हुआ आ रहा है. पिछले कुछ सालों में सरकार के द्वारा बेरोजगारी को दूर करने के लिए अनेकों कदम उठाये गये, जिससे काफी लोगों को रोजगार मिला. लेकिन अभी पूरी दुनियां में कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है. जिसके कारण पूरी दुनियां का कारोबार अस्त व्यस्त हो गया है. इससे सिर्फ हमारा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हुआ है.
कोविद-19 के कारण हमारे देश में मार्च में ही lockdown घोषित कर दिया गया था. अभी lockdown हुए 2 महीने से भी अधिक समय हो गया है. lockdown के दौरान पुरे देश में हर छोटी बड़ी बिज़नस बंद था. जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है. इसी को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है ताकि लोग फिर से अपने कारोबार को शुरू कर पाए.
lockdown के कारण छूते कारोबार पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गये हैं, जिससे हजारों लोगों की नौकरी चली गयी है. और बहुत से लोग अपना काम नही कर पा रहे हैं. हमारे देश में अभी ऐसे लोग भी बहुत सारे हैं जो पढ़े लिखे हैं फिर भी उन्हें अपनी इच्छानुसार नौकरी नही मिल पा रही है. जिससे वे लोग घर में बेरोजगार बैठे होते हैं.
इसी को देखते हुए अभी उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजगार मेला 2023 का आयोजन किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपको इसके बारे में जानकारी नही है तो आगे ध्यान से पढ़िए. निचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी बताई गयी है. ध्यान से इन्हें पढ़िए ताकि आप इस योजना से कोई लाभ उठा पाएंगे. तो चलिए ज्यादा समय नही लेते हुए इसके बारे में जानते हैं.
UP Rojgar Mela 2023 Online Registration Link
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए आयोजन किया गया है. इस मेले का उद्देश्य ये है की उत्तर प्रदेश के जो पढ़े लिखे युवा भी बेरोजगार बैठे हैं, उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान करना है. इस योजना के लिए राज्य के बेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला के लिए लखनऊ, अलीगढ, झांसी, बिजनौर, इलाहबाद और अन्य कई जिलों की कई सारे बहुराष्ट्रिय और राष्ट्रिय कम्पनीज भाग ले रही है. इसमें लगभग 70 हजार से भी अधिक रिक्त पद हैं. जिससे युवाओं को नौकरी मिलने में बहुत आसानी होगी. जो इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं वो सेवायोजन की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Uttar Pradesh Rojgar Yojna 2023
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश बेरोजगार मेला 2021 |
संचालन विभाग | सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश |
योजना का उद्देश | युवाओं को रोजगार एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | शिक्षित बेरोजगार युवा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
अधिकारिक वेबसाइट | http://sewayojan.up.nic.in/ |
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश रोजगार योजना के लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा उसकि आवश्यकता अनुसार राज्य के बेरोजगार अभ्यर्थियों को चुन सकते हैं. इस योजना के तहत बेरोजगार युवा को बहुराष्ट्रिय या फिर निजी क्षेत्र की कोम्पनियों में नौकरी मिलने का अवसर मिलता है. बेरोजगार अभ्यर्थियों की सूची सेवायोजन के द्वारा तैयार किया जाता है. जो इच्छुक अभ्यर्थी इस मेले में भाग लेना चाहते है वो सेवायोजन की अधिकारिक वेबसाइट में जानकार आसानी से अपना पंजीकरण करके इसमें भाग ले सकते हैं. और फिर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.
यूपी रोजगार मेला के लिए पात्रता
जो इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें पहले निचे बताई गयी पात्रता को पढ़ लेना चाहिए. इसमें भाग लेने के लिए कुछ जरुरी पात्रता इस प्रकार है:
- यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के निवासी के लिए ही है. आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए.
- UP Rojgar Yojna 2020 में participate करने के लिए शिक्षित योग्यता 10वीं, 12वीं, बीए, बी कॉम, बीएससी, एकॉम आदि होनी चाहिए.
- यूपी रोजगार मेला के लिए अभी तक कोई आयु निर्धारित नही की गयी है.
- युवा किसी अन्य रोजगार से जुड़ा हुआ नही होना चाहिए.
योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले ऊपर दिए गये पात्रता को पढ़ लीजिये. उसके बाद हम आपको निचे कुछ जरुरी दस्तावेजों के बारे में बता रहे हैं, आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार करके रख लीजिये:
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है.
- आवेदककर्ता का पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए.
- आवेदक का पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि.
- पते के लिए कोई सबूत
- शिक्षा सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
यूपी रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश के जो बेरोजगार इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो इसके लिए निचे दिए गये process को follow करके आवेदन दे सकते हैं. आपको हमने यहाँ पर स्क्रीनशॉट के साथ अच्छे से explain करने की कोशिश किया है. अगर कहीं समझ में नही आये तो निचे कमेंट में जरुर बताएं.
Step 1:इसके लिए सबसे पहले आपको सेवायोजन के अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा. इसमें जाने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हो. http://sewayojan.up.nic.in/
- अधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको इस वेबसाइट में पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको ऊपर टॉप मेनू में पंजीकरण पर क्लिक करना होगा.
Step 2: फिर अगले पेज में आपके सामने पंजीकरण का पेज आ जायेगा. यहाँ आपको कुछ जानकारियां एंटर करने होंगे इसके बारे में हम आपको निचे बता रहे हैं.
- यहाँ श्रेणी में जॉब सीकर या नियोजक चुन सकते हो.
- उसके बाद आपको अपना नाम एंटर करना होगा.
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा.
- फिर आपको अपना यूजर आईडी एंटर करना होगा.
- इन दोनों बॉक्स में आपको पासवर्ड एंटर करना होगा.
- अब आपको आपको अपना ईमेल आईडी एंटर करना होगा.
- उसके बाद फिर आपको captcha एंटर करना होगा.
- अब आपको प्रविष्ट करें पर click करना होगा.
Step 3: अब आपका पंजीकरण हो जायेगा. उसके बाद फिर आपको टॉप मेनू में लॉग इन पर क्लिक करना होगा. फिर आपको सबसे पहले यूजर क्लास सेलेक्ट करना होगा, उसके बाद आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और फिर captcha एंटर करना होगा. और अंत में Submit बटन पर क्लिक करना होगा.
Step 4: लॉग इन होने बाद आपको आगे मूल विवरण, शिक्षित योग्यता, अनुभव विवरण आदि जानकारी भरने होंगे. फिर आपको कुछ दस्तावेजों को upload करना होगा. उसके बाद आपको submit कर देना होगा. उसके बाद आपका नाम उत्तर प्रदेश बेरोजगार मेला की श्रेणी में आ जायेगा.
आपकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव और कुशलता के अनुसार नौकरी का चयन किया जायेगा. इस तरह से आप बहुत आसानी से उत्तर प्रदेश रोजगार मेला के लिए आवेदन कर सकते हो. इसके बाद आपको बहुत जल्दी ही रोजगार प्राप्त हो जायेगा.
UP Rojgar Mela List 2020
रोजगार प्रारंभ दिनाक-अंत दिनाक | जिला | रोजगार मेले का स्थान | मेले का स्तर | उपलब्धता |
31/03/2020 31/03/2020 | बुलन्दशहर | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ निकट विकास भवन‚ बुलन्दशहर | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
30/03/2020 30/03/2020 | ललितपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर गोविन्दरनगर ललितपुर | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
25/03/2020 25/03/2020 | सोनभद्र | वृहद रोजगार मेला – राजकीय पॉलिटेक्निक‚ लोढ़ी‚ सोनभद्र। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
25/03/2020 25/03/2020 | कानपुर देहात | जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर माती कानपुर देहात। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/202 24/03/2020 | हमीरपुर | JILA KARYALAY NEAR SHIKHA GARDEN HAMIRPUR | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/2020 24/03/2020 | कन्नौज | जिला सेवायोजन कार्यालय, बस स्टैण्ड के पीछे, कचहरी रोड, साक्षी अल्ट्रासाउण्ड वाली गली, कन्नौज। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/2020 24/03/2020 | बुलंदशहर | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ निकट विकास भवन‚ बुलन्दशहर | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/2020 24/03/2020 | बहराइच | राजकीय आई टी आई परिसर कालेपुरवा नानपारा रोड बहराइच | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/2020 24/03/2020 | शाहजहॉपुर | राजकीय आई०टी०आई० रोजा शाहजहांपुर। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
24/03/2020 24/03/2020 | मऊ | जिला सेवायोजन कार्यालय सहादतपुरा मउ | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
23/03/2020 23/03/2020 | बाँदा | सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज‚बाँदा | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
23/03/2020 23/03/2020 | बलिया | राजकीय आईटीआई परिसर रामपुर बलिया | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
21/03/2020 21/03/2020 | जौनपुर | टी0डी0 डिग्री कालेज परिसर‚ जौनपुर। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
21/03/2020 21/03/2020 | गौतमबुद्व नगर | आई०आई०एम०टी० ग्रुप आफ कालेज‚ प्लाट न०– ए– 20‚ नालेज पार्क–३ ग्रेटर नोएडा‚ गौतमबुद्धनगर। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
21/03/2020 21/03/2020 | इटावा | नारायण कालेज ऑफ सांइस एण्ड आर्ट आलमपुर हौज ‚ इटावा। | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
21/03/2020 21/03/2020 | बरेली | REGIONAL EMPLOYMENT OFFICE CIVIL LINE BAREILLY | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
19/03/2020 19/03/2020 | सुल्तानपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय पयागीपुर सुलतानपुर | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
08/04/2020 08/04/2020 | वाराणसी | ब्लाक–सेवापुरी मुख्यालय‚ जनपद–वाराणसी | जिला स्तर | अभी उपलब्ध नही है. |
नोट: दोस्तों अभी पुरे देश में lockdown घोषित कर दिया है, जिसके कारण अभी नये रोजगार नही आ रहे हैं. जैसे ही lockdown ख़त्म होगा फिर से उत्तर प्रदेश रोजगार मेला शुरू हो जायेगा और ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इसमें भाग ले पाएंगे.
रोजगार मेले की नयी अपडेट कैसे प्राप्त करें?
दोस्तों आप सभी के मन में यह सवाल जरुर होगा की रोजगार के बारे में latest update हमें कैसे प्राप्त होगा तो दोस्तों इसके लिए आप सेवायोजन की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आसानी से इसकी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हो. इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट आप सेवायोजन की रोजगार मेला के पेज में जा सकते हैं.
http://sewayojan.up.nic.in/RojgarMela.aspx
Agri
Nawabganj Bareilly